कूटनीतिक विवाद को खत्म करें तुर्की और ऑस्ट्रिया: नाटो

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 11:47:43 PM
Finish diplomatic dispute Turkey and Austria: NATO

कोपेनहेगन। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नार्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) के महासचिव जेंस स्टोलनबर्ग ने ऑस्ट्रिया और तुर्की से कूटनीतिक विवाद को सुलझाने का आग्रह किया। 

स्टोलनबर्ग ने दोनों देशों के बीच जारी कूटनीतिक विवाद के कारण प्रभावित हो रहे विभिन्न सहयोग कार्यक्रमों को पुन: जारी करने की भी अपील की। गौरतलब है कि ऑस्ट्रिया ने जो नाटो का सदस्य नहीं है गत वर्ष यूरोपीय संघ में तुर्की के प्रवेश संबंधी बातचीत को बाधित किया था। ऑस्ट्रिया ने विभिन्न यूरोपीय देशों में रैली कर रहे तुर्की के नेताओं की आलोचना भी की है। 

इस कूटनीतिक विवाद के कारण नाटो का सदस्य तुर्की ऑस्ट्रिया के साथ कुछ सहयोग कार्यक्रमों से पीछे हट गया है। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के दौरे पर आए स्टोलनबर्ग ने पत्रकारों को बताया कि दोनों देशों के बीच सहयोग कार्यक्रमों में देरी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.