पता चल गया कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं क्यों आसानी से एक साथ कर लेती हैं कई काम

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 10:20:13 PM
Finds out why women than men take several work easily together

मास्को। महिलाओंं को एक साथ कई काम करते या फिर एक काम बीच में रोककर दूसरा काम आसानी से निपटाते हुए हम हर रोज देखते हैं। लेकिन कभी सोचा है कि यह महिलाओं के लिए यह इतना आसान कैसे होता है जबकि पुरुषों के लिए यह मुश्किल भरा होता है।

नए अध्ययन का कहना है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कई काम एक साथ करने के लिए पुरुषों को अपने मतिष्क को ज्यादा सक्रिय बनाना पड़ता है और अधिक ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। वहीं महिलाओं का मस्तिष्क एक काम रोककर तत्काल दूसरा काम करने में माहिर होता है।

रूस के नेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी हायर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाओं और पुरुषों के मस्तिष्क में अलग-अलग भाग ज्यादा सक्रिय होते हैं।

अध्ययन में 140 स्वस्थ स्वयंसेवकोंं को शामिल किया गया था जिनमेंं 69 पुरुष और 71 महिलाएं थीं। इन सभी की उम्र 20 से 65 वर्ष के बीच थी।

अध्ययन के दौरान इन्हें विभिन्न काम दिए गए और फंक्शनल एमआरआई सहित उनपर विभिन्न मेडिकल परीक्षण किए गए।

इससे पता चला कि एक साथ कई काम करने या एक काम रोककर तत्काल दूसरा काम करने के दौरान महिलाओं को ज्यादा उर्जा खर्च नहीं करनी पड़ती।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.