EU जलवायु लक्ष्यों पर पिछड़ रहा है अध्ययन

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 05:08:28 PM
EU is lagging behind the study on climate goals

पेरिस। ग्रीन हाउस गैसों में कटौती के बावजूद यूरोपीय संघ खासतौर पर उद्योग और परिवहन के क्षेत्र में अपने कार्यक्रम में अभी तक पीछे है। मोरक्को में जलवायु परिवर्तन वार्ता के साथ साथ चल रहे एक आकलन में पेरिस आधारित सतत विकास एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध संस्थान ने ईयू को कुछ क्षेत्रों में उंचे अंक दिए हैं। 

बिजली उत्पादन से कार्बन उत्सर्जन साल 2000 और 2014 के बीच 20. 9 प्रतिशत जबकि घरेलू उर्जा उपभोग में 21. 2 फीसदी की कमी आई है। आईडीडीआरआई ने चेतावनी दी है कि प्रगति के बावजूद ईयू 2030 और 2050 तक अपने लक्ष्यों को हासिल करने से पीछे है। 

संस्थान के निदेशक टेरेसा रिबेरा ने बताया कि यूरोप में अहम प्रगति की है लेकिन नयी क्षेत्रवार नीतियों के जरिए यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि यह दीर्घकालिन लक्ष्यों को पूरा करे। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.