अल सल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति एंटोनियो साका गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 31 Oct 2016 06:51:32 AM
El Salvador President Antonio Saka arrested

सान साल्वाडोर। मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति एंटोनियो साका को सरकारी धनराशि का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अल सल्वाडोर के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि साका को भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण शनिवार देर रात एक शादी समारोह से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने 2004 से 2009 तक देश में शासन किया।उन्होंने कहा कि साका के साथ पूर्व संचार मंत्री जुलियो रैंक और एक अन्य मंत्री सीजर फ्यूंस समेत उनकी सरकार में शामिल पूर्व शीर्ष अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

इन लोगों की गिरफ्तारी के कुछ घंटे के बाद साका के पूर्व निजी सचिव एल्मर चारलैक्स ने खुद को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में साका समेत अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि मार्च में अल सल्वाडोर की सुप्रीम कोर्ट ने साका तथा उनकी पत्नी अना लिगिया डे साका के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.