भूकंप से हुए हिमस्खलन से नेपाली गाइड की मौत

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 09:44:00 PM
Earthquake-triggered Avalanche Kills Nepali Guide

काठमांडू। नेपाल में सोमवार को भूकंप के चलते हिमालय की एक चोटी पर हुए हिमस्खलन से 43 वर्षीय एक नेपाली गाइड की मौत हो गई जबकि एक ब्रिटिश पर्वतारोही घायल हो गया।

दोनों एवरेस्ट क्षेत्र स्थित 6812 मीटर की ऊंचाई वाले अमा दबलाम चोटी पर चढ़ाई कर रही 13 सदस्यीय एक टीम का हिस्सा थे। देश में सुबह 5.6 की तीव्रता का भूकंप आया था।

हिमालयन गाइड्स के प्रबंध निदेशक इश्वरी पौडेल ने कहा कि हिमस्खलन भूकंप के बाद हुआ।

उन्होंने कहा कि दोनों को हेलिकॉप्टर से ले जाया गया लेकिन गाइड ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ब्रिटिश पर्वतारोही को मामूली चोटें आयी हैं और उसका काठमांडू में इलाज चल रहा है।

पौडेल ने कहा कि टीम के सभी अन्य सदस्य सुरक्षित हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.