वेनेजुएला में विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल व्यक्ति की मौत

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2017 09:51:54 AM
death due to protests in Venezuela

काराकस। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में घायल व्यक्ति की मौत हो गयी। पिछले दो माह से अधिक समय से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मरने वालों की कुल संख्या बढक़र 65 पहुंच गयी।

अभियोजक कार्यालय ने सोशल मीडिया ट्विटर पर बताया कि 22 वर्षीय ऑरलैंडो फिगुरा का देहांत हो गया है जो 20 मई को प्रदर्शन के दौरान घायल हो गया था। एक अप्रैल से विरोध प्रदर्शनों में तेजी आई है।

मादुरो ने कल साप्ताहिक टीवी शो के दौरान नेशनल असेंबली के स्पीकर जूलियो बोर्जेस पर निशाना साधते हुए कहा, वह फासीवादियों के हमले का शिकार हो गया... घृणा अपराध। बोर्जेस प्रदर्शनकारी नेताओं में से एक हैं।

विपक्षी नेता हेनरिक कैपरीलेज ने मादुरो के आरोपों की प्रतिक्रया में कहा कि वेनेजुएला के सभी लोग ‘‘ऑरलैंडो और सभी घायलों एवं मृतकों’’ के लिये न्याय चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस सब के मुख्य दोषी निकोलस मादुरो हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.