थाईलैंड के राजा नये बने युवराज माहा वाजीरालोंग्कोर्न

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 08:19:47 AM
Crown Prince Maha Vajiralongcorn became Thailand  new king

बैंकॉक। थाईलैंड के युवराज माहा वाजीरालोंग्कोर्न ने देश की संसद से उस निमंत्रण को स्वीकार कर लिए है जिसमें उनके राजा बनने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव स्वीकार करते ही वह देश के राजा बन गए।

थाईलैंड के पूर्व राजा भूमिबोल अदुल्यादेज का निधन 13 अक्टूबर को हुआ था जिसके बाद से राजा की कुर्सी खाली है। राजा बनने का प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद अब युवराज वाजीरालोंग्कोर्न को राजा वाजीरालोंग्कोर्न के नाम से जाना जायेगा। चकरी राजवंश के 10वें सम्राट बनने वाले राजा वाजीरालोंग्कोर्न को‘रामा 10’के नाम से भी जाना जाएगा।

टेलीविजन पर प्रसारित बयान में राजा वाजीरालोंग्कोर्न ने कहा मैं थाई लोगों की भलाई के लिए संसद के प्रस्ताव को स्वीकार करता हूं। प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओचा ने एलान किया कि नए राजा ने शालीनतापूर्वक गद्दी स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा नए राजा का राज्याभिषेक अगले साल उनके पिता के अंतिम संस्कार के बाद‘उनकी इच्छानुसार’ होगा। 

भूमिबोल अदुल्यादेज दुनिया में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राजा रहे। उनका निधन 88 वर्ष की उम्र में हुआ था। थाइलैंड में सात दशकों के राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान दिवगंत राजा को एकीकरण करने वाली शक्ति के रूप में देखा जाता था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.