ब्राजील में लगातार हो रहे जेल में दंगे

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Jan 2017 02:04:53 PM
Continuing in Brazil prison riot

ब्राजील। ब्राजील की पुलिस ने एक जेल की छत से दर्जनों कैदियों को हटा दिया है। यहां सप्ताहांत पर कैदियों के बीच हुए घातक संघर्ष में दर्जनों कैदी मारे गए थे। यह संघर्ष पूर्वोत्तर शहर नाटल के पास अल्काकुज जेल की छत पर हुआ था।एएफपी के वीडियो रिपोर्टर ने घंटों तक छत पर झंडों के साथ खड़े कैदियों का वीडियो बनाया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा।

एएफपी के पत्रकार के अनुसार अधिकारियों ने कैदियों के उन संबंधियों पर रबड़ की गोलियां भी चलाईं, जो जेल के मुख्यद्वार के सामने एकत्र हो गए थे। अधिकारियों ने कल कहा कि अल्काकुज में शनिवार रात को हुए हिंसक दंगे में कुल 26 कैदी मारे गए थे। इनमें से कई कैदियों के सिर काट दिए गए।जेल की कोठरियां रात के समय बंद नहीं थीं क्योंकि वर्ष 2015 के दंगे में जो सलाखें उखाड़ी गई थीं, उन्हें वापस लगाया नहीं गया था।रविवार को पुलिस ने जेल में घुसकर इस बगावत को खत्म कराया।

ब्राजील की खचाखच भरी जेलों में इस माह हुआ यह तीसरा सबसे बड़ा जनसंहार है। ऐसा माना जाता है कि इन सभी घटनाओं में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह संलिप्त हैं।उत्तर पश्चिमी शहर मानाउस में एक जनवरी को हुई हिंसा में लगभग 60 कैदी मारे गए थे। छह जनवरी को रोराइमा राज्य में हुए दंगे में 33 कैदियों की मौत हो गई थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.