चीन : टावर गिरने से 40 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 04:28:20 PM
Construction site collapse kills at least 22 in East China

नानचांग। चीन के जियांग्शी प्रांत में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार निर्माणाधीन बिजली संयंत्र का कूलिंग टावर गिर गया। हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा सुबह लगभग सात बजे हुई।

सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया और घायलों को मलबे से निकाला जा रहा है। गंभीर हालत में लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

चीन के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण दुर्घटनाएं होना आम बात होती जा रही है और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा के उच्चस्तरीय मानकों के अभाव के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले वर्ष तियांजिन शहर में रासायनिक विस्फोट में 170 लोगों के मारे जाने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा था कि संबंधित अधिकारी इस भीषण दुर्घटना से सबक लेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.