सोमालिया में संघर्ष: 29 मरे

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 04:09:49 PM
Conflict in Somalia: 29 dead

गरोबे(सोमालिया)।  सोमालिया के मध्यवर्ती शहर गलकामो में हथियार बंद मिलीशिया गुटों के बीच कल संघर्ष में 29 लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य घायल हो गये। यह जानकारी दोनों पक्ष के अधिकारियों ने दी।

अर्धस्वायत्तशासी क्षेत्र पुंट लैंड के एक सैनिक अधिकारी कर्नल मुहम्मद अदन ने बताया कि कल संघर्ष शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र में 16 सैनिक मारे गये और 30 घायल हो गये।

दक्षिणी गलकामो के अधिकारी ने 13 सैनिकों के मारे जाने और 20 के घायल होने की जानकारी दी। सोमालिया के दोनों क्षेत्रों के बीच पहले भी संघर्ष होते रहे हैं।              -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.