सिनसिनाटी नाइटक्लब में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, 15 घायल

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 06:30:01 AM
Cincinnati Nightclub Shooting Leaves One Dead, 15 Wounded

सिनसिनाटी अमेरिका। भीड़भाड़ वाले एक नाइटक्लब में आज सुबह कुछ लोगों के बीच हुए विवाद के बाद हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य जख्मी हो गए।

दोपहर तक कोई भी संइिग्ध हिरासत में नहीं लिया गया था और पुलिस को नहीं लगता कि यह आतंकवाद संबंधी गोलीबारी है।

सिनसिनाटी पुलिस प्रमुख एलियाट इसाक ने बताया कि घायलों में से एक की ‘हालत अत्यंत गंभीर’ है।
इसाक ने मृतक की पहचान 27 वर्षीय ओ ब्रयान स्पाइक्स के तौर पर की है।

उन्होंने कहा कि अन्य 15 घायलों में से कुछ को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.