चीन के युद्धपोतों का हिंद महासागर में अभ्यास : सरकारी मीडिया

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2017 11:30:01 PM
Chinese warships in the Indian Ocean practice: state media

बीजिंग। चीन की सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार चीनी युद्धपोतों ने हिंद महासागर में गहरे समुद्र में अभ्यास किया है।

चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने अभ्यास की चार तस्वीरों के साथ आज ट्वीट किया, ‘‘चीन की नौसेना के बेड़े ने पूर्वी हिंद महासागर में गहरे समुद्र में अभ्यास किया।’’
शिन्हुआ ने हिंद महासागर में हुए अभ्यास के बारे में कोई विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं करायी। हिंद महासागर में चीन की जनमुक्ति सेना नौसेना की सक्रियता बढ़ रही है।

जनमुक्ति सेना ने 2015 में अपनी नयी सैन्य रणनीति रेखांकित करते हुए एक श्वेतपत्र जारी किया था जिसके बाद हिंद महासागर में उसकी नौसेना की मौजूदगी बढ़ी है। जनमुक्ति सेना ने उसमें देश के तटों से दूर ‘‘गहरे समुद्र में सुरक्षा’’ के लिए अपनी नौसेना की ड्यूटी बढ़ाने की बात कही थी।

कोलंबो बंदरगाह और हाल में कराची में चीन की पनडुब्बियों की मौजूदगी ने भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.