विवादित द्वीपों के पास दिखे चीन के जहाज: जापान

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 02:13:02 PM
Chinese ships near disputed islands were: Japan

तोक्यो। जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि आज पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों के पास जलक्षेत्र में चीनी तटरक्षक बल के जहाज देखे गए और एक हफ्ते के अंदर हुई यह इस तरह की दूसरी घटना है।

मंगल ग्रह को लेकर नये टीवी मिशन पर नेशनल ज्योग्राफिक

जापानी तटरक्षक बल के अनुसार जापान के नियंत्रण वाली द्वीप श्रृंखला के आसपास के जलक्षेत्र में सुबह करीब साढ़े दस बजे अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात डेढ़ बजे चीन के चार जहाज घुसे और दो घंटे में वहां से चले गए। द्वीप श्रृंखला को जापान में सेन्काकू और चीन में दियाओयू के नाम से जाना जाता है।

रविवार को हुई इसी तरह की एक और घटना के बाद जापान ने बीजिंग स्थित अपने दूतावास के जरिये चीन के विदेश मंत्रालय से शिकायत करते हुए कहा था कि ये निर्जन द्वीप ‘जापान के अंतर्निहित क्षेत्र’ हैं।

UN की विकास गतिविधियों के लिए एक करोड़ 10 लाख डॉलर देगा भारत

जापान का कहना है कि विवादित जल क्षेत्र में इस साल चीनी पोतों ने 30 से ज्यादा दिन घुसपैठ की है और उसने राजनयिक माध्यमों के जरिये दर्जनों बार विरोध दर्ज कराया है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से द्वीपों को लेकर विवाद है। चीन इनपर अपना दावा करता है। समझा जाता है कि इन द्वीपों के समुद्र तल के नीचे प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं।              -एजेंसी

 

Read More:

कैसे पता चलता है , आपका पुरुष दोस्त एक 'गे' है 

अपने पार्टनर को प्यार का अहसास दिलाने के लिए आज़माए 'Kiss' के ये असरदार तरीके

रिश्तों में न आने दे इनसिक्योरिटी वरना...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.