चीनी नौसेना ने एससीएस में प्रमुख द्वीपों को कब्जाने की मनाई 70 वीं वर्षगांठ

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 12:36:35 AM
Chinese navy marks 70th year of capture of key islands in SCS

बीजिंग। चीनी नौसेना ने दक्षिण चीन सागर (एससीएस) में शीशा और नांशा द्वीपों पर कब्जा जमाने की गुरुवार को 70 वीं वर्षगांठ मनाई। इसने विवादित क्षेत्र पर अपना दावा भी जताया।

आधिकारिक मीडिया के मुताबिक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नौसेना ने शीशा और नांशा द्वीपों को हासिल करने की आज 70 वीं वर्षगांठ मनाई। इन दोनों द्वीपों का चीनी नाम क्रमश पारासेल और स्पार्टले है।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक काहिरा घोषणापत्र और पोस्टडैम उद्घोषणापत्र के अनुपालन में चीन ने नवंबर और दिसंबर 1946 में अधिकारियों को इन द्वीपों पर कब्जा करने के लिए चार जंगी जहाजों के साथ भेजा था। इस पर अवैध रूप से जापान का कब्जा था।

द्वीपों पर चीन की संप्रभुता बहाल होने को प्रदर्शित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया।

पीएलए नौसेना कमांडर वु शेंगली ने समारोह में कहा कि इन द्वीपों को हासिल करना अतिक्रमण के खिलाफ चीन के युद्ध में एक अहम उपलब्धि है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.