चीनी मीडिया की सलाह-ट्रंप को जवाब देने के लिए बनाए जाएं अधिका परमाणु हथियार

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 04:08:09 PM
Chinese media advice may be made more nuclear weapons Rights answer to donald Trump

बीजिंग। चीनी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स में छपी रिपोर्ट में चीनी सरकार को सैन्य खर्चे में बढ़ोत्तरी और अधिक परमाणु हथियार बनाने की सलाह दी गई है। यह सलाह डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के मद्देनजर रखते हुए दी गई है। चीन के प्रमुख समाचार पत्रों में से एक ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में कहा है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने के बाद अब चीन को अब सैन्य खर्च में खासी बढ़ोतरी करनी चाहिए, और अधिक परमाणु हथियार बनाने चाहिए।

संपादकीय में कहा गया है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप को अस्वीकार्य तरीके से चीन को अलग-थलग करने की कोशिश करते हैं, तो चीन को अपने हितों की रक्षा करने के लिए और रणनीतिक परमाणु हथियार बनाने चाहिए, तथा डीएफ-41 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों की तैनाती को तेज़ कर देना चाहिए।.

अंग्रेज़ी तथा चीनी भाषा में प्रकाशित आलेख में यह भी कहा गया, वर्ष 2017 में चीन के सैन्य व्यय में बहुत ज़्यादा बढ़ोतरी की जानी चाहिए।
इसके अलावा समाचार पत्र में दक्षिणी चीन सागर और और ताईवान की आजादी की हिमायत करने वालों के खिलाफ भी कड़े एक्शन लेने के लिए कहा गया है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.