समुद्र के नीचे से दुश्मनों पर नजर रखेगा चीन

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 03:26:37 PM
China will follow enemies under sea

बीजिंग। चीन अब समुद्र के नीचे से भी दुश्मनों पर नजर रखेगा। इसकों लेकर चीन ने तैयारी कर ली है। चीन अब समुद्र के नीचे प्लेटफार्म बनाएगा जहां से वो समुद्र के नीचे निगरानी करेगा।

चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज में एक शिक्षाविद वांग पिनशियान ने कहा कि दक्षिण चीन और पूर्वी चीन सागर में दीर्घकालीन निगरानी प्लेटफार्म पर निर्माण कार्य शंघाई की टोंगजी यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट ऑफ एकोस्टिक्स की मदद से किया जाएगा। 

बता दें कि चीन अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत संवेदनशील रहा है। वह इसके लिए अमेरिका को भी आंख दिखाने से पीछे नहीं रहता। इसके लिए उसने चारो तरफ से सुरक्षा घेरा तैयार कर रखा है। साऊथ चाईना सी पर चीन की दबंगई से एशिया के कई देश परेशान हैं।

दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में समुद्री क्षेत्र को लेकर चीन के विवाद चल रहे हैं। वह तेल और प्राकृतिक गैस से संपन्न समुद्र के करीब पूरे इलाके पर अपना दावा जताता है, जबकि फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान भी इस पर अपना दावा जताते हैं। चीन पूर्वी चीन सागर में द्वीपों पर जापान के दावे का भी विरोध करता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.