चीन के रक्षा मंत्री श्रीलंका,नेपाल के दौरे पर रवाना

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 12:17:01 AM
China's defense minister leaves for Sri Lanka, Nepal

बीजिंग। चीन के रक्षा मंत्री चांग वानक्वान श्रीलंका और नेपाल के आधिकारिक दौरे के लिये रवाना हो गये। 

रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि डिप्टी नेवल चीफ सुु झिक्यान भी श्री चांग के साथ इस दौरे पर साथ गये है। हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले चीन के रक्षा मंत्री ने दिसंबर में कहा था कि चीन 2017 में नेपाल के साथ पहला सैन्य अभ्यास करेगा। वर्ष 2014 में श्रीलंका ने चीनी पनडुब्बी और युद्धपोत को अपने बंदररगाह पर रूकने की इजाजत दी थी। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.