ब्रिटिश जेल में करीब 200 कैदियों ने किया दंगा

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 09:07:34 AM
British prison has 200 inmates riot

लंदन। ब्रिटेन की पुलिस जेल में हुए दंगे को शांत करने की कोशिश कर रही है। ब्रिटेन की जेलों में ‘‘खूनखराबा’’ होने के बारे में ‘‘द प्रिजन ऑफिसर्स एसोसिएशन’’ पीओए की चेतावनी के कुछ ही दिन बाद मध्य इंग्लैंड के बेडफोर्ड स्थित कारागार में करीब 200 कैदियों ने कल दंगा किया।

चुनाव पूर्व सर्वेक्षण : हिलेरी ने ट्रम्प पर 4 प्रतिशत अंकों की बढ़त बनाई

दंगा होने के बाद कल शाम स्थानीय समयानुसार पांच बजे से पहले अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 17 बजे पुलिस, एंबुलेन्स और दमकल सेवाओं को बुलाया गया। ‘‘द प्रिजन ऑफिसर्स एसोसिएशन’’ पीओए के महासचिव स्टीव गिलेन का अनुमान है कि करीब 200 कैदियों ने दंगा किया।

उन्होंने बताया कि वहां मौजूद जेल अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया जिसके बाद बड़ी संख्या में कैदी बाहर आ गए। पुलिस की एक प्रवक्ता ने बताया कि बेडफोर्ड जेल में करीब 500 कैदी हैं और हालात काबू में करने के लिए कई अधिकारी प्रयासरत हैं।

जेल में अशांति फैलने के बाद ‘‘प्रिजन सर्विस’’ के प्रवक्ता ने चेताया कि दंगे में शामिल कैदियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी और जेल में रहने की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।

सोमालिया में दो गुटों के बीच झड़प, 20 मरे

कुछ ही दिन पहले पीओए के प्रमुख माइक रोल्फ ने जेलों के बदतर हालात के मद्देनजर वहां खूनखराबा होने की चेतावनी दी थी। उन्होंने बीबीसी रेडियो फोर से कहा था ‘‘कभी भी जेलों में खूनखराबा हो सकता है।’’ उन्होंने कहा था कि कर्मचारियों की संख्या कम है और स्थिति चिंताजनक है।               -एजेंसी

 

Read More:

लड़के दाढ़ी का कुछ यु रखे ख्याल,बढ़ेगी सेक्स अपील

जानें! महिलाएं अपनी लिपस्टिक व लिपबाम क्यूँ शेयर नहीं करती

लिंकअप की खबरों पर बोली श्रद्धा कपूर सिंगल हूँ , खुश हूँ



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.