बोको हराम के जिहादियों ने नाइजीरिया में 5 लोगों की हत्या की

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 10:10:55 AM
Boko Haram jihadists killed 5 people in Nigeria

कानो। बोको हराम के जिहादियों ने उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के तीन गावों में हमला करके 5 लोगों की हत्या कर दी और कई मकानों एवं खेतों में आग लगा दी। स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चरमपंथी बोको हराम के हथियारबंद सदस्य बुधवार को मोटरबाइक पर सवार होकर हुयुम, साबोनगारिन हुयुम और वसाडा गांवों में घुसे और उन्होंने पांच ग्रामीणों की हत्या कर दी।

इसके बाद उन्होंने लोगों की संपत्ति लूट ली और मकानों एवं खेतों में आग लगा दी। हुयुम निवासी बाला जोनाह ने कहा कि हथियारबंद लोग शाम करीब चार बजे गांव में घुसे और उन्होंने हमें चार घंटों तक बंधक बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि हथियारबंद जिहादियों ने पांच व्यक्तियों की हत्या कर दी और हमारे मकानों एवं खेतों में आग लगा दी। कुछ दिन बाद हम अपने खेतों में फसल बोने वाले थे। वसाडा गांव के स्थानीय अधिकारी ने इन मौतों की पुष्टि की है।

कुछ ऐसी आदतें जो आपको बनाएगी हेल्दी जानिए

आखिर क्यों पसंद किया जाता है युवाओं द्दारा लिव-इव रिलेशन जानिए

बाईं ओर करवट ले कर सोने के फायदे



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.