बांग्लादेश ने दाउद इब्राहिम के शीर्ष सहयोगी को जेल से रिहा किया

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 01:27:12 AM
Bangladesh's top aide of Dawood Ibrahim was released from jail

ढाका। बांग्लादेश ने माफिया सरगना दाउद इब्राहिम के एक शीर्ष सहयोगी को उसकी कैद की सजा खत्म होने पर आज रिहा कर दिया। उसेे भारत प्रत्यर्पित करने की अटकलें लगाई जा रही हैं जहां उसे बॉलीवुड संगीतकार गुलशन कुमार की 1997 में हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है। 
बांग्लादेश में घुसपैठ करने को लेकर उसे जेल की सजा हुई थी। 
गृह मंत्री असदुज्जमान खान ने बताया कि दाउद मर्चेंट को रिहा कर दिया गया क्योंकि उसकी जेल की सजा समाप्त हो गई है लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि उसे भारत को सौंपा गया है या नहीं, जहां उसके खिलाफ अदालती मामला है। 
उन्होंने बताया कि मर्चेंट को रिहा कर दिया गया है। बांग्लादेश में अवैध रूप से घुसने की उसकी जेल की सजा कुछ समय पहले खत्म हो गई। 
वह दोपहर में ढाका केंद्रीय कारागार से बाहर निकला। उसे दाउद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। 
वह कथित तौर पर सुपारी लेकर हत्या करता था। उसे कुमार की हत्या के मामले में 2002 में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। 
गृहमंत्री ने बताया कि बांग्लादेश सरकार मर्चेंट को प्रत्यर्पित करने की योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.