बांग्लादेश: ब्लागर-प्रकाशक का हत्यारा गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 06:51:55 PM
Bangladesh killer arrested of the blogger publisher

ढाका। बांग्लादेश मेंं एक धर्मनिरपेक्ष ब्लागर एवं एक प्रकाशक की नृशंस हत्या में मुख्य संदिग्ध एक इस्लामी आतंकवादी नेता को देश की राजधानी ढाका से गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस की जासूसी शाखा के उपायुक्त मसुदुर रहमान ने कहा कि गैरकानूनी ‘अंसार अल इस्लाम’ या अंसारूल्ला बांग्ला टीम की गुप्तचर इकाई के सदस्य खैरूल इस्लाम उर्फ फहीम को कल रात ढाका के कमालपुर रेल स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

खैरूल 24 के बारे में माना जाता है कि वह जागृति प्रकाशनी के प्रकाशक फैजल अरेफिन दीपन और धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ता निलादरी चटर्जी निलॉय की हत्याओं में शामिल था। इसके साथ ही वह धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं और विदेशियों पर हुए कई भीषण हमलों में भी शामिल था। 

‘ढाका ट्रिब्यून’ ने पुलिस की जासूसी शाखा के संयुक्त आयुक्त अब्दुल बातेन के हवाले से कहा कि खैरूल दीपन और निलॉय की हत्याओं में शामिल था।

बातेन ने कहा कि खैरूल ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान हत्याओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि खैरूल 2013 में समूह में शामिल हुआ और अगले वर्ष उसने वरिष्ठ नेता सैयद जियाउल हक से मुलाकात की। हक सेना का एक बर्खास्त मेजर है। हक को 2011 में एक असफल विद्रोह में शामिल होने के लिए बर्खास्त किया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.