बज एल्ड्रिन को दक्षिणी ध्रुव से निकाला

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 03:10:11 AM
Astronaut Buzz Aldrin 'recovering well' after falling ill at the south pole

वेलिंगटन। पूर्व अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बज एल्ड्रिन को चिकित्सकीय कारणों से हवाई मार्ग से दक्षिणी धु्रव से निकाला गया। एल्ड्रिन चंद्रमा पर चलने वाले पहले व्यक्तियों में से एक थे।

अंटार्कटिक टूर आपरेटरों के संघ ने आज कहा कि 86 वर्षीय एल्ड्रिन एक निजी पर्यटन समूह के साथ दक्षिणी धु्रव की यात्रा पर थे। तभी उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।

उसने कहा कि उन्हें पहली उपलब्ध उड़ान से अंटार्कटिक तट स्थित अमेरिकी अनुसंधान केंद्र मैकमुर्डो ले जाया गया। उसने उनके स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर बताई है।

अमेरिका अंटार्कटिक कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाले नेशनल साइंस फाउंडेशन ने कहा कि एल्ड्रिन को मैकमुर्डो से न्यूजीलैंड ले जाया जाएगा। एल्ड्रिन 1969 में अमेरिकी अपोलो 11 मिशन के तहत चंद्रमा पर चलने वाले दूसरे व्यक्ति बने थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.