इस्लामाबाद में भूकंप का झटका, 12 किमी गहराई में था केन्द्र  

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 09:53:17 PM
An earthquake shock in Islamabad, 12 km deep in the center of the earthquake

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और इससे लगे पंजाब एवं खैबर पख्तूनख्वाह के इलाकों में मंगलवार भूकम्प के झटके महसूस किए गए। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज किया गई। फिलहाल भूकम्प से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि भूकंप का केंद्र पंजाब प्रांत के अटक में हजरो इलाके के निकट था। विभाग ने एक ट्वीट में कहा, ''भूकंप का केन्द्र 12 किलोमीटर गहराई में था।" 

स्थानीय मीडिया के अनुसार खैबर पख्तूनख्वाह के नौशेरा, हरिपुर और स्वाबी जिले में भूकंप का झटका महसूस किया गया।  पाकिस्तान में पिछले महीने 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। सबसे खतरनाक भूकंप 2005 में आया था जिसमें 74,000 लोग मारे गए थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.