अमेरिका में भारतीय सिख पर चलाई गोली, हमलावर ने कहा-अपने देश जाओ वापस

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 09:29:37 AM
American Indian Sikh fired on,attacker said, Go back to your country

अमेरिेका में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ की एक और भारतीय को अमेरिका में नस्लीय हमले का शिकार होना पड़ा। शनिवार को एक अज्ञात हमलावर ने 39 साल के सिख को गोली मारकर जख्मी कर दिया।

हमलावर ने गोली मारने के बाद कहा, अपने देश वापस जाओ। हमलावर की तलाश जारी है। घायल सिख वॉशिंगटन स्टेट के केंट शहर में रहता है।

जिस समय भारतीय सिख पर हमला हुआ तब वह अपने घर के बाहर अपने वाहन में कुछ काम कर रहा था। केंट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। घायल सिख शख्स ने ही पुलिस को बताया कि गोली मारने वाले ने उससे अपने देश वापस जाने को कहा था।

गौरतलब हो की 2 मार्च को भारतीय मूल के व्यवसायी की उनके साउथ कैरोलीना के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले पिछले महीने अमेरिका के कनसास में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्यारे ने गोली मारने के दौरान चिल्लाकर कहा था ‘मेरे देश से निकल जाओ। इस हमले की कड़ी निंदा की गई थी और इसे घृणा अपराध की श्रेणी में रखा गया था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.