भारतीय खिलाड़ी अमेेरिका में किशोरी का यौन उत्पीडऩ करने के आरोप में गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 04:22:19 PM
Ameerika Indian teenager arrested on charges of sexual harassment

न्यूयॉर्क। स्नोशू प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कश्मीर से अमेरिका आए 24 वर्षीय एक भारतीय खिलाड़ी को यहां एक किशोरी का यौन उत्पीडऩ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तनवीर हुसैन वल्र्ड स्नोशू चैंपियनशिप में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क के छोटे से गांव सारनाक झील आए थे।

पुलिस ने बताया कि हुसैन पर यौन उत्पीडऩ और एक बच्ची के भविष्य को खतरे में डालने का आरोप है। हुसैन की तरफ लोगों का ध्यान तब गया था जब नई दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावाास ने उन्हेें और अन्य खिलाड़ी आबिद खान को वीजा देने से इनकार कर दिया था। यह उस समय की बात है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका प्रवेश पर रोक लगाई थी।

भारत हालांकि सात प्रतिबंधित देशों में शामिल नही था लेकिन वीजा से इनकार को उस शासकीय आदेश से जोड़ कर देखा जा रहा था। हुसैन को बाद में वीजा मिल गया।एडिरोन्डैक डेली एंटरप्राइज की खबर के अनुसार पुलिस ने हुसैन को बुधवार को गिरफ्तार किया।

खिलाड़ी पर 13 वर्षीय एक लडक़ी ने यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। पुलिस सर्जेंट केसी रियर्डन ने कहा कि लडक़ी और उसके माता-पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। ये वारदात गांव में सोमवार की शाम हुई। उस पर अभियोग लगाया गया और उसके वकील ने उसे बेकसूर बताया है। मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.