अफगानिस्तान में और अधिक सैनिकों की जरूरत: अमेरिका

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 06:06:40 AM
Afghanistan needs more troops: US

वाशिंगटन। अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रमुख ने कहा कि अफगानिस्तान में एक नये अमेरिकी रणनीति के तहत अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की आवश्यकता होगी।

सेना के जनरल जोसेफ वीटेल ने कहा, मेरा मानना ??है कि मिशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसमें अतिरिक्त बल शामिल करने होंगे। वीटेल ने कहा कि अभी एक रणनीति पर काम किया जा रहा है और उन सैनिकों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इस संबंध में जब आवश्यकता होगी तब अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

पिछले महीने, अफगानिस्तान में शीर्ष अमेरिकी कमांडर आर्मी जनरल जॉन निकोलसन ने कहा था कि उन्होंने तालिबान के विद्रोहियों के साथ लंबे युद्ध के गतिरोध को तोडऩे के लिए कई हजार अंतरराष्ट्रीय सैनिकों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा था कि इस मामले को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समक्ष रखा जा सकता है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.