कोलंबिया भूस्खलन में मारे गए 311 लोगों में लगभग 100 बच्चे

Samachar Jagat | Friday, 07 Apr 2017 10:18:51 AM
About 100 children in 311 people killed in Colombia landslide

बोगोटा। दक्षिणी कोलंबिया के शहर मोकोआ में गत हफ्ते हुए भारी भूस्खलन में मारे गए 311 लोगों में लगभग 100 बच्चे थे। ये जानकारी सरकार की ओर से आई है। तेज बारिश के बाद यह भीषण भूस्खलन शुक्रवार रात को हुआ।

तेज बारिश की वजह से 3 नदियों में बाढ़ आ गई थी, जिससे शहर भर में कीचड़, पत्थर और मलबा भर गया। मरने वालों का हालिया आंकड़ा देश के आपदा जोखिम प्रबंधन कार्यालय ने जारी किया है।

राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस के मुताबिक 300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। रेड क्रॉस के मुताबिक कोकोआ में 70 हजार लोग रहते थे और लगभग 45 हजार लोग इस आपदा में प्रभावित हुए हैं।

पुनर्निर्माण का काम तेज करने के प्रयास के तहत सरकार ने मोकोआ में औपचारिक तौर पर 30 दिन के आर्थिक, सामाजिक एवं पारिस्थितिकी आपातकाल की घोषणा की है। इसके तहत विभिन्न सेवाओं को औपचारिक और अधिक वक्त लेने वाली प्रक्रियाओं के बजाय सीधे तौर पर अनुबंधित कर लिया जाएगा।

इस आपदा में सबसे अधिक प्रभावित वे गरीब इलाके हैं, जिनमें कोलंबिया के पांच दशकों के गृहयुद्ध के चलते अपना मूल स्थान छोडऩे पर विवश हुए लोग रहते थे।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.