पेरू में फिर बाढ़ आने से एक दर्जन लोगोंं की मौत

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 11:46:06 AM
A dozen people die after Peru floods again

लीमा। पेरू में फिर असामान्य रूप से भारी बारिश होने के बाद गलियों और घरों में मटमैला पानी भर गया, जबकि अब पेरू की राजधानी लीमा में बाढ़ आने की आशंका उत्पन्न हो गई है। भारी बारिश के कारण करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई। लीमा में पिछले तीन दिनों से जारी तेज बारिश से यहां भारी तबाही मची हुई है, इससे लीमा के करीब एक करोड़ निवासी हैरत में है क्योंकि इस रेगिस्तानी शहर में आमतौर पर बारिश नहीं होती है।

लीमा के दक्षिण में करीब 53 किमी दूर कल के एक नाटकीय घटनाक्रम में एक महिला कीचड़, लकड़ी के और खेतिहर जानवरों के मलबे में फंसने के बाद बच गई। यहां के निवासियों ने यह घटना फोन में कैद की। अपनी दोनों पुत्रियों को स्कूल में छोडऩे के बाद 32 साल की इवान्जेलिना चामोरो और उनके पति सुअरों को खाना खिला रहे थे तभी वह भूस्खलन में फंस गए।

इसके बाद वह एक पुल के पास संभली और लकड़ी के सहारे उठीं। वे धीरे धीरे कीचड़ में चलते हुये किनारे पर पहुंची। अधिकारियों ने कल बताया कि उन्हें लगता है कि बारिश की वजह अल निनो है। इसकी वजह से पूर्वी प्रशांत महासागर की सतह का पानी गर्म हो जाता है, यह करीब दो सप्ताह तक जारी रहता है। अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष तूफान में अब तक करीब 62 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 12,000 घर तबाह हो गए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.