सोमालिया में दो गुटों के बीच झड़प, 20 मरे

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 08:23:48 AM
A clash between two groups in Somalia, 20 dead

गैरोवे।  सोमालिया के दो क्षेत्रीय कबीलियाई गुटों के बीच एक सप्ताह तक चले संघर्ष विराम के बाद आज फिर से शुरू हुयी झड़प में कुल 20 लोगों की मौत हो गयी।

दोनों तरफ की सेना अधिकारियों ने बताया कि गलमुडुग और पुंटलैंड की सेनाओं के बीच गालकायो शहर में झड़प हुई। दोनों तरफ के गुटों के बीच साझा सीमा को लेकर विवाद है और यह क्षेत्र प्रतिद्वंद्वी कबीले के लड़ाकों के नियंत्रण में है। एक माह पहले शुरु हुई इस हिंसा की वजह से गलकायो में सभी स्कूल बंद करा दिये गये थे और कुछ लोग शहर छोड़ कर भाग गये थे।

दुबई में हुये संघर्ष विराम समझौते का दोनो पक्षों और सोमालिया के राष्ट्रपति ने स्वागत किया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों गुट विवादित क्षेत्र को लेकर अपना दावा छोड़ देंगे।  गलकायो दक्षिण के मेयर हिरसी युसूफ बर्रे ने कहा, हम पुटलैंड सैनिकों को गलकायो में देख कर आश्चर्यचकित थे और वे लोग हम पर गोलियां बरसा रहे थे। हमने सात सैनिकों को खोया है और 20 अन्य घायल हुये हैं।

पुंटलैंड के एक सैन्य अधिकारी कर्नल मोहम्मद अदन ने कहा, हमारी तरफ से 12 सैनिकों की मौत हुई है और 20 अन्य घायल हुये हैं। वे हमारे दो वाहनों और चार कैदियों को अपने साथ ले गये।  घटना में एक स्थानीय पत्रकार महाद अली मोहम्मद की भी मौत होने से मृतकों की संख्या बढक़र 20 पहुंच गई। 
(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.