चीन : कुल्हाड़ी के हमले में सात बच्चों सहित नौ घायल

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 08:43:30 PM
7 children among 9 injured in China axe attack

बीजिंग। उत्तर पश्चिम चीन में एक आक्रोशित व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से शुक्रवार को हमला किया, जिसमें नौ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि शांक्शी प्रांत में हानझोंग शहर के हनतई जिले में लेई मिंगयुवे 58 नाम के व्यक्ति ने दोपहर करीब 11 बज कर 40 मिनट पर छात्रों पर कुल्हाड़ी से हमला किया।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि ये छात्र बेइगुआन प्राइमरी स्कूल के हैं जो दोपहर के भोजन का इंतजार कर रहे थे तभी यह हमला हुआ।

उन्होंने बताया कि जब लेई भाग रहा था तभी दो राहगीर भी घायल हो गए। पुलिस ने बाद में लेई को गिरफ्तार कर लिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.