मोसुल में 68,000 लोग हुए विस्थापित : संयुक्त राष्ट्र

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 05:38:38 PM
68000 people has displaced in Mosul UN

अरबिल/इराक। संयुक्त राष्ट्र ने आज कहा कि इराक मेंं पिछले महीने मोसुल और उसके इर्द-गिर्द इस्लामिक स्टेट के खिलाफ इराकी सैन्यबलों द्वारा आक्रामक कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद से 68,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। 

इस आंकड़े में पिछले हफ्ते खासी वृद्धि हुई क्योंकि सैन्यबल घनी आबादी वाले शहर में अंदर घुस गए हैं। हालाकि इसमें आक्रमणपूर्व आंकड़ा नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र मानवीय विषयक समन्वय कार्यालय ओसीएचए ने एक बयान में कहा, फिलहाल 68,550 लोग विस्थापित हुए हैं और उन्हें मानवीय सहायता की दरकार है। 

ओसीएचएस ने बताया कि जिहादियों के खिलाफ शुरू हुई आक्रामक कार्रवाई पर विभिन्न सहायता प्रतिक्रिया 17 अक्तूबर से बढ़ रही है, वैसे विभिन्न तरह के नागरिकों की जरूरतें भिन्न-भिन्न हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.