इथियोपिया में कचरे के पहाड़ की चपेट में आने से 65 लोगों की मौत

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2017 08:31:04 AM
65 people die after garbage dump in Ethiopia

अदीस अबा। पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के बाहरी क्षेत्र में कचरे के एक पहाड़ की चपेट में आकर कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कचरे का यह पहाड़ शनिवार रात को खिसक गया जिसकी चपेट में आए कई लोग अभी तक लापता हैं।

एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि इस हादसे के समय लगभग 140 लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। कई टन कचरे के नीचे कई अस्थायी घर भी दब गए हैं। गौरतलब है कि यह वो जगह है जहां पिछले 5 दशक से भी अधिक समय से अदीस अबाबा का कचरा फेंका जा रहा है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.