अमेरिका में एक बस दुर्घटना में छह की मौत और 10 घायल

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 04:51:05 AM
6 killed, 10 injured after school and city bus collide in Baltimore

वॉशिंगटन। अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में आज एक बस दुर्घटना में कम-से-कम छह लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

बाल्टीमोर अग्नि शमन विभाग के प्रमुख नील्स फोर्ड ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह एक बड़ी दुर्घटना है।

बाल्टीमोर पुलिस के मीडिया संपर्क अधिकारी टी जे स्मिथ ने बताया कि इस दुर्घटना में स्कूल बस के चालक और सिटी बस के पांच यात्रियों की मौत हो गई।

स्मिथ ने कहा, ‘‘घायल 10 लोगों को उस क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।’’

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.