पाकिस्तान में दुर्घटनाओं में बच्चों सहित छह लोगों की मौत

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 03:12:43 AM
6, including children, killed in Pak accidents

पेशावर। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अलग अलग सडक़ दुर्घटनाओं में गुरुवार को महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। ये दुर्घटनाएं स्वात और मलकंद जिलों में हुईं।

पुलिस ने कहा कि एक तेज रफ्तार कार से कुचलकर चार लोग मर गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। स्वात के संगोटा इलाके में हुई इस दुर्घटना में कार का ड्राइवर, वाहन से नियंत्रण खो बैठा था। घायल व्यक्ति को पेशावर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

एक अन्य दुर्घटना में मलकंद जिले के जलाला इलाके में एक वाहन ने दो स्कूली बच्चों को टक्कर मार दी जिससे इन बच्चों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.