पूर्वी जापान में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 08:51:20 AM
6.2-magnitude earthquake in eastern Japan

तोक्यो। पूर्वी जापान में आज 6.2 तीव्रता का मजबूत भूकंप आया लेकिन इस दौरान जान माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी।

तोक्यो से करीब 350 किलोमीटर दूर मुख्य होंशु द्वीप के पूर्वोत्तर तट के निकट स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 42 मिनट के कुछ देर बाद 44 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया। सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

जापान ऐसी जगह स्थित है जहां चार टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं और यहां प्रतिवर्ष शक्तिशाली भूकंप आते हैं लेकिन इमारतों के निर्माण को लेकर कड़े कानून और सख्त क्रियान्वयन के कारण शक्तिशाली तूफान भी उतना नुकसान नहीं पहुंचा पाते।

हालांकि समुद्र के भीतर मार्च 2011 में आए भूकंप के कारण जापान के पूर्वोत्तर तट में आई सुनामी से 18,000 से अधिक लोग मारे गए थे या लापता हो गए थे।

इसके अलावा जापान के कुमामोतो प्रांत में अप्रैल में दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद 1700 भूकंप बाद के झटके आए थे। इस दौरान कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी और बड़े स्तर पर नुकसान हुआ था।             -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.