श्रीलंका से 53 भारतीय मछुआरे रिहा किए गए

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 06:02:26 AM
53 Indian fishermen released from Sri Lanka

कोलंबो। श्रीलंका की जेल से 53 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया। इससे दो दिन पहले ही दोनों देशों ने एक दूसरे के मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया था।

मत्स्य मंत्रालय के अधिकारियों बताया, ‘‘जाफना जेल से 53 मछुआरों को रिहा किया है, जबकि वुवुनिया जेल में अब भी 32 लोग बंद हैं।’’ 

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि श्रीलंका ने पहले कोलंबो में भारतीय उच्चायोग को सूचित किया था कि श्रीलंकाई जेलों में बंद सभी 85 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.