ब्राजील के जेल में हुए दंगे में 5 कैदियों की मौत, 17 जख्मी

Samachar Jagat | Wednesday, 12 Apr 2017 12:06:33 PM
5 prisoners killed, 17 injured in Brazil jail

साओपाउलो। मध्य-पश्चिमी ब्राजील में स्थित मातो ग्रोसो राज्य के एक जेल में हुए दंगे में 5 कैदियों की मौत हो गई। राज्य के सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि डॉ. ओसवालडो फ्लोरेन्टीनो लेइटे फेरीरा जेल में मंगलवार को हुई हिंसा में 17 अन्य कैदी घायल हो गए। मरने वालों में से 4 को गोली लगी, जबकि एक को दिल का दौरा पड़ा। लॉकअप से दो बंदूकें मिली।

बयान में कहा गया कि प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई शुरू होने की वजह से संघर्ष हुआ। विद्रोह समाप्त हो गया है और जहां संघर्ष हुआ है उस इलाके पर फिर से नियंत्रण हासिल करने के लिए प्रशासन बातचीत कर रहा है।

ब्राजील के जेल में इस साल दंगे की कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें कई दर्जन कैदी मारे गए। हिंसा की वजह से ब्राजील के जेलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं जिनमें आमतौर पर क्षमता से अधिक कैदी भरे जाते हैं, कर्मचारी कम होते हैं और इन पर गिरोहों का नियंत्रण होता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.