45 साल बाद कोई इंसान पहुंचेगा चंद्रमा पर

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 12:50:28 PM
45 years later, a man on moon will

आने वाले साल में दो टूरिस्ट चंद्रमा पर जाएंगे। अमेरिका की प्राइवेट स्पेस एजेंसी स्पेसएक्स इन दोनों को  चंद्रमा पर भेजेगी। यह पहला मौका होगा जब टूरिस्ट को चंद्रमा पर भेजा जाएगा। 45 साल बाद कोई इंसान चंद्रमा पर पहुंचेगा।

अमेरिका ने 1960 और 70 के दशक में नासा के अपोलो अभियानों के बाद से अपने अंतरिक्ष यात्री चांद पर नहीं भेजे हैं। स्पेसएक्स कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा की ‘हम यह घोषणा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि दो आम नागरिकों को अगले साल के अंत में चांद के पास की यात्रा कराने के लिए स्पेसएक्स से संपर्क किया गया हैै।

एलन के मुताबिक, यह आम इंसानों के लिए 45 साल में पहली बार अंतरिक्ष में जाने का अवसर पेश करता है। वे तेज गति से यात्रा करेंगे तथा सौर मंडल में अधिक दूरी तक सफर करेंगे।

हालांकि यात्रियों के नाम उजागर नहीं किए गए हैं, लेकिन मस्क ने बयान में कहा है, ‘वे पहले ही एक उपयुक्त भुगतान कर चुके हैं.’’ स्वास्थ्य परीक्षण और प्रशिक्षण इस साल के अंत में शुरू होने हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.