यमन में हवाई हमलों में 45 मरे

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 01:16:59 PM
45 killed in air strikes in Yemen

सना। यमन के होदयदाह शहर की एक जेल में सऊदी अरब गठबंधन के हवाई हमलों में कैदियों सहित 45 लोग मारे गये हैं। मृतकों में ज्यादातर हाउती विद्रोही शामिल हैं। स्थानीय अधिकारी एवं चिकित्सा सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि शहर के अल-जिद्दाह जिले की जेल में 84 कैदी थे। उत्तर के पश्चिमी बंदरगाह शहर होदयदाह के जाइदिया में हवाई हमलों से इमारत को ध्वस्त किया गया। कल देर रात से तीन बार हमला किया गया है। गठबंधन की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।

उल्लेखनीय यमन के राष्ट्रपति अब्द्राब्बुह मंसूर हादी ने संयुक्त राष्ट्र के नए शांति प्रस्ताव को शनिवार को ठुकरा दिया था। इस प्रस्ताव में उन्हें सत्ता उप राष्ट्रपति को सौंपने की जरूरत बताई गई थी।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.