हैती में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 34 लोगों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 13 Mar 2017 12:14:16 AM
34 people die due to speed in Haiti

पोर्ट ओ प्रिंस। एएफपी हैती के गोनैवेस शहर में आज एक तेज रफ्तार बस लोगों की भीड़ में घुस गई जिससे 34 लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए।

यह शहर पोर्ट ओ प्रिंस से करीब 150 किलोमीटर दूर है। हैती नागरिक सुरक्षा कार्यालय की प्रमुख मैरी अलटा जीन बैपटिस्ट ने कहा, ‘‘पहले यह बस राहगीरों के बीच घुस गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।’’

इसके बाद भागने के क्रम में ड्राइवर ने बस संगीत बैंड से जुड़े लोगों के बीच घुसा दी जिससे 33 लोगों की मौत हो गई। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.