बोलिविया में सडक़ दुर्घटना में 33 लोगों की मौत

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 09:21:18 AM
33 people killed in road accident in Bolivia

वाशिंगटन। दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया में सडक़ दुर्घटनाओं में 33 लोगों की मौत हो गई है। बोलिविया के उप परिवहन पुलिस प्रमुख इरिक पानियागुआ ने कहा कि 24 से 27 फरवरी तक चले कार्निवाल के दौरान सडक़ दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई है।

प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि कल पहली घटना में एक मिनी बस पलट गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। इसमें छह पुरुष, नौ महिलाएं तथा दो बच्चे शामिल हैं। पानियागुआ ने कहा कि स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन किसी की जान नहीं बच सकी।

एक अन्य घटना में लिकोमा के पास क्लिफ में एक बस पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा इसके अलावा शुक्रवार और रविवार के बीच हुए सडक़ दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में चार दिनों तक चले कार्निवल में 52 लोगों की मौत हुई थी जिसमें ज्यादातर लोगों की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.