ग्वाटेमाला में आग लगने से 33 की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 06:04:42 AM
33 killed due to fire in Guatemala

वाशिंगटन। मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला के एक बाल आश्रय गृह में आग लगने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो जिसमें बच्चे और किशोरी शामिल हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार इस आग की घटना में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गयी तथा 21 बच्चों की हालत गंभीर है जो 50 फीसदी से अधिक झुलस गये हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बुरी तरह से झुलसे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें कम लोगों के बचने की संभावना है।

गौरतलब है कि ग्वाटेमाला शहर की राजधानी से 25 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित 18 वर्ष आयु वर्ग तक के बच्चों और किशोरों के लिए सरकार की ओर से संचालित वर्जिन डी असुन्सिओन बाल आश्रय गृह में आग लगने के कारण यह भयंकर हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि आश्रय गृह में सुविधाओं की मांग को लेकर बच्चे प्रदर्शन कर रहे थे और इसी क्रम में एक गद्दे में आग लगा दी गयी जिसके कारण आग चारों ओर फैल गयी। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.