पाकिस्तान में मिले 30,000 साल पुराने पुरातात्विक स्थल

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 02:18:21 AM
30,000-year-old relics discovered in Pakistan

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुरातत्व विभाग ने 30,000 साल पुराने 110 स्थलोंं की खुदाई की है। इनमें से कुछ बौद्ध महत्व के भी हैं।

खैबर के राजनीतिक एजेंट खालिद महमूद ने संवाददाताओंं से कहा कि इन स्थलों की खोज पुरातत्व विभाग ने राजनीतिक प्रशासन तथा पाकिस्तान सेना की मदद सेे की है।

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में बौद्ध महत्व केे आठ स्थल भी मिले हैं।

खैबर एजेंंसी के जमरूद तहसील मेंं 75 दिनोंं की अवधि में किए गए इस पुरातत्व सर्वेक्षण में 30 हजार साल पुराने 110 प्राचीन स्थल मिले हैं। पत्थरोंं पर बने चित्र और पेंंटिग सहित विभिन्न पुरातात्विक सामग्री मिली है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.