म्यांमार विस्फोटों में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 03:11:02 PM
3 suspects arrested in Myanmar blasts

नेपीथा। म्यांमार के यांगून की क्षेत्रीय सरकार ने शुक्रवार को हुए दोहरे विस्फोटों में संलिप्तता के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दो महिलाओं और एक पुरुष को सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलों के साथ रासायनिक बम बनाने वाली सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। संदिग्धों ने शुक्रवार को विस्फोटों में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

ये दोहरे विस्फोट क्षेत्रीय सरकार के कार्यालय की इमारत में हुए। हालांकि, इनमें कोई हताहत नहीं हुआ था। गौरतलब है कि इस महीने यांगून में खुदरा दुकान और दक्षिण दागोन टाउनशिप में आव्रजन कार्यालय में कई सिलसिलेवार विस्फोट हुए। ये विस्फोट भी इसी तरह के देसी रासायनिक बमों से किए गए प्रतीत होते हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.