वेनेजुएला में 3 विपक्षी कार्यकर्ता जेल से रिहा

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 07:07:59 AM
3 opposition activists released from prison in Venezuela

काराकस। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में विपक्षी दल के 3 कार्यकर्ताओं को एक महीने से अधिक समय के बाद जेल से रिहा किया गया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार ने विपक्षी दलों के साथ बातचीत की शुरुआत होने के बाद पहली बार जेल में बंद तीन विपक्षी कार्यकर्ताओं रिहा किया है।

सत्तारूढ और विपक्षी दल के नेताओं के बीच हाल ही में बातचीत शुरू हुई जिसमें राजनीतिक कैदियों की रिहायी की शर्त रखी गयी थी। विपक्ष ने मादुरो पर जनमत संग्रह को बाधित कर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया था जिसके बाद उत्पन्न तनाव को समाप्त करना इस वार्ता का उद्देश्य है।

प्रशासन की ओर से कल सोमवार देर रात कार्लोस मेलो, एंडर्स मोरेनो और मार्को तरेजो को रिहा किया गया लेकिन विपक्षी दलों का कहना है कि मादुरो का विरोध करने वाले एक सौ और कार्यकर्ता अब भी जेल में हैं। जेल से रिहा किए गए मेलो ने वीडियो जारी कर कहा कि जो मेरे साथ हुआ है वही सभी लोगों के साथ होना चाहिए। मेलो को मादुरो के खिलाफ तख्तापलट की साजिश रचने के कारण अगस्त में गिरफ्तार किया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.