बलूचिस्तान में 27 हिन्दू बंधुआ मजदूर मुुक्त

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 03:41:18 PM
27 Hindus in Balochistan free bonded labor

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त के केच जिले के मिटानी बांध कमान क्षेत्र से कल 27 बंधुआ हिन्दू मजदूरों को मुक्त कराया गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केच के उपायुक्त मीर याकूब मारी ने नहर के कमान क्षेत्र में छापा मार हिन्दू बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। उन्हें खेतों से मुक्त कराने के बाद भसघ के मिथी क्षेत्र के उनके गांवों में भेज दिया।

राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिलेरी क्लिंटन कम मतों से आगे

मारी ने बताया कि पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग में की गयी शिकायत के आधार पर छापा मारा गया। बंधुआ मजदूरों में महिलाएं तथा बच्चें भी शामिल हैं। इन्हें पर्याप्त भोजन तथा अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही थीं।

मारी ने बताया कि बांध क्षेत्र में कुल 45 बंधुआ मजदूर काम कर रहे थे। जिन लोगों ने इन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर रखा था उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। हिन्दू बंधुआ मजदूर खेतों में काम कर रहे थे।          -एजेंसी

 

Read More:

अपने-अपने दूतों को अस्थायी रूप से वापस बुला सकते हैं भारत, पाकिस्तान : रिपोर्ट

जानिये - लौकी के जुस के यह सेहतमंद फायदे

इस गांव में इंसानो से ज्यादा दिखते है गुड्डे गुड़िया 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.