तालिबान आतंकवादियों के हमले में 23 नागरिकों की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 03:06:51 PM
23 civilians killed in Taliban attack

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी भाग के कंधार के एक जिले मे कल तालिबान आतंकवादियों के हमले में 23 नागरिकों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। 

यह जानकारी आज पुलिस ने दी। तालिबान ने यह हमला सुरक्षाबलों के हाथ अपने 29 साथियों के मारे जाने की घटना का बदला लेने के लिये किया।

तालिबान ने यह हमला कंधार के नेश जिले की एक पुलिस चौकी पर किया। उनके इस हमले में मारे गये 23 लोगों में महिलायें तथा बच्चे भी शामिल हैं।                -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.