बीजिंग। चीन के उत्तरपूर्वी इलाके में कोयला खदान में हुई दुर्घटना के कारण 22 खनिक खदान में फंसे हुए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार यह दुर्घटना कल रात नौ बजे उत्तरपूर्वी हेइलोंगजियांग प्रांत के क्विटेहे शहर मेें हुई, जसमें 22 श्रमिक खदान के अंदर फंस गए हैं।
खबर के अनुसार बचाव अभियान जारी है और दुर्घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।लगातार होने वाली दुर्घटना के कारण चीन का खनन उद्योग दुनिया के सबसे खतरनाक उदयोगों में से एक है।
चीन के दक्षिण पश्चिम चोंगक्विंग के खदान मेेंं 31 अक्टूबर को हुए विस्फोट में 33 लोगों की मौत हो गई थी। इसके एक हफ्ते के बाद ही ग्विझो प्रांत की एक खदान में गैस विस्फोट से सात लोग मारे गए थे।भाषा