आत्मघाती हमले में 21 लोगों की मौत,12 घायल

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 04:17:07 PM
21 killed in suicide attack iraq

तिकरित। इराक के तिकरित और समारा शहर में आज दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी दो एंबुलेंस को सुरक्षा नाके और कार पार्किंग मेें ले जाकर डेटोनेटर्स से विस्फोट कराकर 21 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।इन घटनाओं में 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे तय करेंगे बाजार की दिशा

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एंबुलेंस को इन स्थानों पर ले जाकर विस्फोट से उड़ा दिया। दरअसल इराक के मोसुल शहर पर इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों का कब्जा है और इराकी सुरक्षा बल उनसे ये शहर छीनने की कोशिश कर रहे है।

अंतिम सप्ताहांत के सर्वेक्षणों में हिलेरी और ट्रंप में दिखा कड़ा मुकाबला

सूत्रों ने बताया कि तिकरित में सुबह भीड के समय विस्फोटको से लदी एंबुलेंस को दक्षिणी गेट की ओर ले जाकर उसे उड़ा दिया और इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। दूसरा हमला समारा शहर में एक कार पार्किंग में किया गया जहां पवित्र मस्जिद में आने वाले लोग कार पार्किंग मौजूद थे। इस हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें दो इरानी नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों ने और हमलों की आशंकाओं को देखते हुए दोनों शहरों में कफ्र्यू लगा दिया गया है।                 -एजेंसी

 

Read More:

कुर्सी पर बैठने से 63 लोगों की मौत, जानिए क्या है रहस्य

रिपोर्ट: कम सोने से चेहरा पहचानने में होती है तकलीफ 

समय पर खाना न खाने से क्या होता है, जाने



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.