ग्वाटेमाला में आग लगने से 21 लड़कियों की मौत

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 09:15:38 AM
21 girls die due to fire in Guatemala

ग्वाटेमाला। मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला के एक घर में आग लगने से कम से कम 21 लड़कियों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य लोग झुलस गए हैं। ग्वाटेमाला की राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख नेरी रामोस ने कहा कि घटनास्थल पर 21 लोगों के शव पाए गए जिसमें सभी लड़कियां हैं। स्थानीय अस्पताल ने बताया कि इस घटना में 40 लोग झुलस गए हैं और जिनका इलाज किया जा रहा है।

रामोस ने बताया कि ग्वाटेमाला शहर की राजधानी से 25 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित 18 वर्ष आयु वर्ग तक के युवाओं के लिए सरकार की ओर से संचालित वर्जिन डी असुन्सिओन गृह के बाहर दंगा भडक़ने के बाद युवाओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की कोशिशों के बीच आग लगने की यह घटना घटी।

लोगों के भागने के क्रम में गद्दों में आग लगने से यह भयंकर हादसा हुआ। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। रामोस ने कहा कि अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि भागने की कोशिश कर रहे किसी व्यक्ति ने तो आग नहीं लगाई। राष्ट्रपति जिम्मी मोराल्स ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.